फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़क पूरी करने के लिए रांथी वासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रांथी के ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्रामसभा रांथी को जोड़ने वाली सड़क का काम एक साल से बंद है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने कहा कि 2016 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन चार किलोमीटर सड़क काटे जाने के बाद मार्च 2020 में काम बंद हो गया, जिसके कारण सड़क का सपना देख रहे लोगों की उम्मीदों पर विराम लग गया। मार्ग का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। जनप्रतिनिधि भी अनदेखी कर रहे हैं।
बोरागांव निवासी मान सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी के चलते परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी बात कही है। इस मौके पर धन सिंह, जीत सिंह कोरंगा, पान सिंह, मोहन सिंह, दीवान सिंह, पूरन बोरा, मदन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें