फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों को टीबी रोग

Wed, 10 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती टीबी रोग से पीड़ित प्रिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीडीहाट तहसील के ग्राम नाली विनायक की दो सगी बहनें दो महीने से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को टीबी रोग हो गया है। अब तक के इलाज से इनको कोई फायदा नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है, लेकिन इस गरीब परिवार के पास इतने रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन


नाली विनायक निवासी भरत राम की 15 वर्षीय बेटी प्रिया और छोटी बेटी 10 वर्षीय पूजा को लंबे समय से बुखार, खांसी, कमजोरी जैसी शिकायत हो रही थी। दो माह पहले इन दोनों बच्चियों को लेकर उनकी 65 वर्षीय दादी परुली देवी जिला अस्पताल पहुंच गई। प्रिया कक्षा नौ में और पूजा कक्षा पांच में पढ़ती है। भरत राम मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. दिनेश धर्मशक्तू इन बालिकाओं का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले जाएं, लेकिन इनके पास रुपये नहीं है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने इस मामले को जिलाधिकारी के सामने रखने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इन गरीब बालिकाओं का जीवन बचाने के लिए प्रशासन और सरकार से मदद मांगी जाएगी। साथ ही समाजसेवियों से अपील की है कि इन बेटियों की मदद के लिए आगे आएं। फिलहाल यह बच्चियां जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनको मदद की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें