टैक्सी यूनियन ने जीता उद्घाटन मैच
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर देव सिंह चंचल सिंह मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मालदार परिवार के रवींद्र सिंह बिष्ट, किरन मालदार ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद प्रतियोगिता शुरू कराई।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता नॉकआउट प्रणाली से खेली जा रही है।
उद्घाटन मैच में टैक्सी यूनियन की टीम ने ऐंचोली यंग क्लब की टीम को 5-0 से हराया। उद्घाटन मौके पर फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, फुटबाल संघ के सचिव जितेंद्र माहरा, मनोज पुनेठा, बहादुर चंद राजा, भगवान सिंह बसेड़ा, नंदन सिंह चुफाल, गोविंद मेहता, दीपक उप्रेती, मदन धौनी, सुरेंद्र बिष्ट, दीपक तड़ागी, सुरेंद्र महर, अनिल आदि थे। मैच के निर्णायक भूपेंद्र चौहान, जतिन धामी, खगेंद्र थे।