पिथौरागढ़। नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में देवभूमि टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी केएमओयू स्टेशन पर बेमियादी धरना पर बैठ गए हैं। इस दौरान टैक्सी चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उधर, सीओ और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को मनाने की कोशिश की लेकिन यूनियन के लोग न हीं माने।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने शनिवार को केएमओयू स्टेशन पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और चालक केएमओयू स्टेशन पर ही बेमियादी धरने पर बैठ गए।
सूचना पर सीओ आरएस रौतेला और नायब तहसीलदार पंकज चंदोला पुलिस टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में टैक्सी स्वामी और संचालकाें को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन उन्हें नगर से बाहर भेजकर उत्पीड़न कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नवल किशोर, दीपक महर, लक्की रावत, राजू पंत, पंकज गिरी, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, शुभम बिष्ट, महेश कुमार, सोनू ठकुराठी, गणेश जंग, विजेंद्र महर, बादल, मोनू भट्ट, मनीष तिवारी, नवीन चंद, बलवीर मौजूद रहे।
उधर, सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि टैक्सी चालकों और स्वामियों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माने। आगे भी उन्हें मनाने कोशिश की जाएगी।