फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वजल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्वजल कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सात माह से वेतन नहीं मिलने से स्वजल कर्मियों में आक्रोश है। नाराज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वजल कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सात माह से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उनको परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं देकर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रवि पंत, विद्यासागर, कमलेश मेहरा, निर्मल भट्ट, महेश भट्ट, चारू चंद्र द्विवेदी, शमशेर मेहता, डिगंबर कांडपाल, शंकर पाटनी, जगत राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें