टनकुपर-तवाघाट एनएच से तप्पड़-गोगना सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने ?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। टनकुपर-तवाघाट एनएच से तप्पड़-गोगना सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क के बनने से एक हजार से अधिक की आबादी को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।
टनकपुर-तवाघाट एनएच पर तप्पड़ से गोगना तक 4.375 किमी सड़क स्वीकृत थी। वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। शासन से सड़क निर्माण के लिए 2.8575 वन भूमि की स्वीकृति मिल गई है। पीएमजीएसवाई करीब पांच करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण करेगा।
इस सड़क के बनने से गोगना गांव की 1096 की आबादी लाभान्वित होगी। सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने पर खुशी मनाई।