फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच तपोवन ने जीता

Tue, 11 Aug 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय की ओर से कराई जा रही अंडर-14 बालक वर्ग की अंतरस्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबले में तपोवन स्कूल की टीम ने गांधी विद्यापीठ को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रथम हॉफ में तपोवन के वैभव वर्मा ने एक गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम क्षणों में तपोवन के सौरव चौहान ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।  गांधी विद्यापीठ की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
एक अन्य मैच में ग्रीन वैली और जीआईसी के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन वैली की टीम 2-1 से विजयी रही। एशियन एकेडमी और शिशु विद्या पीठ लेलू (वड्डा) के बीच हुए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों बराबरी पर रही। टाईब्रेकर में शिशु विद्यापीठ लेलू 3-1 से विजयी रही। निर्णायक यतीश ओझा, मनोज पुनेठा और देवेंद्र सिंह रावत थे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 18 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में से विण ब्लाक की अंडर 14 फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा। जिला उप खेल अधिकारी भुवन चंद्र पंत, बाक्सिंग कोच कृष्ण सिंह महर, शमशेर सिंह सौन, प्रकाश जंग थापा, प्रकाश चंद्र भट्ट, जगत सिंह महरा, हरीश चंद्र जोशी, महेश आर्या, प्रताप सिंह, संदीप कुमार, गिरीश जोशी, अरविंद कुमार समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें