फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगा के प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मदकोट के टांगा में प्रदर्शन करते आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपदा प्रभावित टांगा गांव में सरकारी मदद न मिलने से भड़के लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ गांव में ही प्रदर्शन किया। कहा कि उन लोगों के पास खाने तक का राशन नहीं बचा है।

विज्ञापन


मदकोट से 20 किमी दूर टांगा ग्राम पंचायत के टांगा, दानीबगड़, भेकूड़ी, मोतीघाट, बिंदी, मोनालपानी, लमधार, लोदी को जाने वाले सारे रास्ते भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन गांवों के लोग दो जुलाई से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी मदद के नाम पर अब तक कुछ नहीं मिला। प्रदर्शन में शामिल मदन गिरी, दीवान गिरी, दुर्गा सिंह, कुंवर सिंह, राम सिंह, आनंद सिंह, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, सती देवी, चंद्र राम, नंदी देवी, विरेंद्र सिंह ने कहा कि 12 दिनों से गांव के लोग परेशान हैं। गांवों का आवागमन ठप हो गया है। गधेरे से हो रहे भूकटाव के कारण मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

टांगा क्षेत्र के भ्रमण से लौटे एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू और छात्र नेता ललित सिंह दानू ने कहा कि तीन दिन में टांगा क्षेत्र में राशन नहीं पहुंचता है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। उधर, धारचूला विधायक हरीश धामी का कहना है कि टांगा क्षेत्र के रास्ते इस कदर क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि दो दिन पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा और वह स्वयं टांगा क्षेत्र के भ्रमण पर नहीं जा पाए। उन लोगों को आधे रास्ते से लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें