फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी, किटी पार्टी, पैसे लेकर भागने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेती एसपी प्रीति प्रियदर्शनी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने पैसे लेकर भागने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण करने और यातायात बाधित करने वाले बरात घरों पर कार्रवाई करने और हिस्ट्रीशीटरों का समय-समय पर सत्यापन करने और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन के गौरी हॉल में मासिक सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी में एसपी ने कहा कि बरात घर संचालकों को बरातघरों में होने वाले आयोजनों की सूचना अनिवार्य रूप से संबंधित थानों को देनी होगी। एसपी ने कहा थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी से शालीनता से बात की जाए और उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। गुमशुदगी के मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
प्रत्येक रविवार को सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सत्यापन कराने की जिम्मेदारी संबंधित भवन/प्रतिष्ठान स्वामी की होगी। भवन/ प्रतिष्ठान स्वामी किरायेदार/ कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराता है तो संबंधित के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने अवैध खनन और शराब के धंधे पर सख्ती से लगाम कसने के निर्देश दिए। लावारिस वाहनों को नीलाम करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला, क्षेत्राधिकारी धारचूला विमल कुमार आचार्य, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें