पिथौरागढ़ में एसपी सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए।
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध बैठक की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अवैध खनन, नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को बेस्ट इंप्लाय ऑफ मंथ का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले एसआई जितेंद्र सोराड़ी, चंदन सिंह, मनोज विश्वकर्मा, अपर एसआई पीतांबर दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, जगदीश जोशी,जोत सिंह रमोला, कांस्टेबल आनंद खनका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए वाहनों की 24 घंटे सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आदतन अपराधियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण एकत्र कर उनको थाने में जमा कराने को कहा। बैठक में सीओ परवेज अली, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला मौजूद रहे।