फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकाना कॉलोनी वालों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Sep 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पार्क से जानवरों को हटाने को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर की टकाना कॉलोनी के पास स्थित दीनदयाल पार्क में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा मवेशियों को बांधने से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मवेशियों को हटाने को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि एकमात्र पार्क में मवेशी पालने से यहां गंदगी पसरी है। कहा कि लोगों द्वारा सड़कों पर मवेशी छोड़ दिए हैं। यह मवेशी यातायात बाधित कर रहे हैं। राहगीरों के लिए भी मवेशी खतरा बने हैं। कालोनी निवासी कैलाश सिंह ने नगर पालिका से इन मवेशियों को यहां से शीघ्र हटाकर दूसरी जगह पर रखने की मांग की।

क्षेत्र निवासी सुंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही पालिका ने पार्क से पशुओं को नहीं हटाया तो वह पालिका के खिलाफ आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कमल पांडेय, गिरीश चंद्र पनखोली, पार्वती देवी, निशिद उप्रेती, मोहित जोशी, वीरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, हीरा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
पिथौरागढ़। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने नगर में बढ़ती आवारा पशुओं की संख्या पर चिंता जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि नगर में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कान में टैग लगी गायें भी नगर में घूम रही हैं। कहा कि नगर में आवारा जानवरों को छोड़ने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गोवर्धन, अभिषेक बोरा, बॉब कन्याल, मंटू वल्दिया, आयुष नेगी, मन्नू कठायत, नीर मेहता, शिवम पांडे, गणेश दानू, नीरज कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें