फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों में दो घंटे काम रहा ठप

Wed, 12 Jun 2019 10:56 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते राजस्व उपनिरीक्षक। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने तीसरे दिन बुधवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट सहित सभी 12 तहसीलों में दो घंटे काम ठप रहा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल चंद्र जोशी के नेतृत्व में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शन कर मांगों को पूरा करने में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि15 जून तक लगातार दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गंगोलीहाट में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान राजस्व उपनिरीक्षकों ने प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट, बृजमोहन बिष्ट, भूपाल सिंह, विजय पंत, विजय साह, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, चंदन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें