जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित एक दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-12 किलो भारवर्ग में डॉनबास्को स्कूल के हर्षवर्धन मेहता विजेता, मल्लिकार्जुन स्कूल के दिव्यांशु जोशी उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज की प्रियंका लोहिया ने जीत हासिल की। हिमालया पब्लिक स्कूल की सर्वनिष्ठा उप विजेता रहीं।
बालक वर्ग के 21 किलो भारवर्ग में विजडम नर्सरी स्कूल के ललित बिष्ट विजेता, धाचूला के राहुल बनग्याल उप विजेता रहे। 23 किलो भारवर्ग में हिमालया पब्लिक स्कूल के लक्ष्मण कोरंगा विजेता, न्यू बियरशीबा के नितिन कन्याल उप विजेता, 25 किलो भारवर्ग में न्यू बियरशीबा के विश्वास विजेता, इसी स्कूल के साहिल चंद उप विजेता, 27 किलो भारवर्ग में मल्लिकार्जुन स्कूल के दिव्यांशु जोशी विजेता, एम स्क्वायर पब्लिक स्कूल के मयंक धामी उप विजेता, 29 किलो भारवर्ग में केंद्रीय विद्यालय के अमन जोशी विजेता, धारचूला के सौरभ जोशी उप विजेता, 32 किलो भारवर्ग में एशियन एकेडमी के ललित धामी विजेता, धारचूला के हिमेश कठायत उप विजेता, 45 किलो भारवर्ग में धारचूला के यशवंत ग्वाल विजेता, दयानंद इंटर कॉलेज के तनुज जोशी उप विजेता, 49 किलो भारवर्ग में दयानंद इंटर कॉलेज के सुधांशु विश्वकर्मा विजेता, मल्लिकार्जुन स्कूल के अंकित जोशी उपविजेता, 53 किलो भारवर्ग में सोरवैली पब्लिक स्कूल के हर्षित पंत विजेता, धारचूला के पारस बुदियाल उप विजेता, 57 किलो भारवर्ग में न्यू बियरशीबा के यशवंत वल्दिया विजेता, धारचूला के पुष्कर धामी उप विजेता रहे।
61 किलो भारवर्ग में दयानंद इंटर कॉलेज के जितेंद्र धामी विजेता, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के युवराज कार्की उप विजेता, 65 किलो भारवर्ग में धारचूला के सुरेश दानू विजेता, न्यू बियरशीबा के आशीष सिंह उप विजेता, 65 से अधिक भारवर्ग में मल्लिकार्जुन के शुभम रावल विजेता, विवेकानंद के लोकेंद्र धामी उप विजेता रहे। बालिका वर्ग के प्लस 12 भारवर्ग में जीजीआईसी की अंजलि भैंसोड़ा विजेता, सोरवैली पब्लिक स्कूल की रजनी महर उप विजेता रही। एक अन्य वर्ग में हर्षिता, प्रियंका, संजना ने प्रियंका, ज्योत्सना, प्रियांशी को हराया। निर्णायक मनोज रावत, धरम बिष्ट, विनय कुमार आर्या, किरन खत्री, बीना धामी थे। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बचत शकील वर्मा ने विजेता, उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने सभी का आभार जताया।