डीडीहाट जिले के मांग को लेकर विधायक चुफाल का पुतला दहन करते काग्रेंस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने कहा पिछले कई सालों से लोगों को डीडीहाट जिले का सपना दिखाकर ठगा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को जिपं सदस्य बंशीधर भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट बाजार में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताआें ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने डीडीहाट जिले की घोषणा की थी, लेकिन आज तक डीडीहाट जिला गठित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा डीडीहाट विधायक जिले की मांग को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इस मौके पर राजेंद्र बोरा, हीरा बोरा,दीपक कुमार , दीपक जोशी , माही राठौर, शंकु जोशी, दुर्योधन सिंह ,बलवंत कठायत ,भूपेश बसेड़ा, नरेश सिंह मौजूद रहे।