फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरखाल के जंगल में नर कंकाल मिला

Thu, 12 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
गंगोलीहाट के सुरखाल गांव में मिले नरकंकाल के टुकड़े एकत्र करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशाईथल के पास सुरखाल के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष महेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सुरखाल के प्रधान सोबन सिंह ने सुरखाल में सड़क से एक किमी ऊपर जंगल में सड़ा-गला शव पड़ा होने की सूचना दी। नर कंकाल को जंगल गए गांव के लोगों ने देखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव बुरी तरह सड़ा है। शव को जंगली जानवरों ने नोच खा रखा है। उन्होंने बताया कि मृतक पुरुष है। उसकी उम्र 40 से 50 वर्ष होने का अनुमान है। कंकाल एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। कंकाल के पास ऊनी मफलर, काली पेंट और हुड मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें