पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के चलते दुकान में पसरा सन्नाटा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। रविवार को शहर से लेकर गांवों तक सुनसानी छाई रही। रविवार को भी सुबह सात से दिन में एक बजे तक परचून और सब्जी की दुकानें खुली रही। इसके बावजूद कम ही लोग खरीददारी के लिए घरों से निकले। सुबह के समय खुले हेयर कटिंग शैलून बाद में बंद करा दिए गए।
पिथौरागढ़ शहर में सुबह सात बजते ही सब्जी और परचून की दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। लेकिन गिने-चुने ग्राहक ही खरीददारी के लिए दुकानों में नजर आए। सुबह 11 बजे बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। ग्राहक नहीं होने से कई दुकानदारों ने जल्दी शटर गिरा दिए। शनिवार को पहले जिला प्रशासन ने रविवार को सुबह सात बजे से दिन में एक बजे तक हेयर कटिंग शैलून खुले रखने के आदेश दिए थे। लेकिन बाद में इस आदेश को निरस्त कर शैलून बंद रखने का निर्णय लिया था। बंद रखने के निर्णय की जानकारी नहीं होने के कारण अधिकांश हेयर कटिंग शैलून खुले। कुछ शैलून में लोगों ने हेयर कटिंग भी की। बाद में प्रशासन ने सभी शैलून बंद करा दिए।