पिथौरागढ़। जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री में 491 खिलाड़ियों दमखम दिखाया। पांच आयु वर्गों में आयोजित क्रॉस कंट्री में सुजल कुमार, माया राय, विनय सैथानी, दीया कठायत और पंकज ने बाजी मारी।
शनिवार को जिला खेल कार्यालय ने क्रॉस कंट्री आयोजित की। ओपन बालक वर्ग की दौड़ में सुजल कुमार, दीपेश सिंह, कमल सिंह खैनाल, कमल कार्की, अमन चैसाली व युवराज कुमार, ओपन बालिका वर्ग में माया राय, दीपिका, कृष्ण बघरी, दीपिका सामंत, अंशिका राणा और चांदनी कर्नाटक क्रमश: पहले छह स्थान पर रहे।
वहीं अंडर-16 बालक वर्ग में विनय सैथानी, हिमांशु जोशी, जीवन सिंह रावत, तनुज कुमार, क्षितिज कुमार, हर्षित आर्या, बालिका वर्ग में दीया कठायत, नव्या, हेमलता तिवारी, प्रिया धामी, भूमिका व बरखा और अंडर-13 बालक वर्ग में पंकज, सौम्य सामंत, हिमांशु कुमार, अमन गिरि, सौरभ बिष्ट और नितिन दुतकोटी ने प्रथम छह स्थान पर आकर बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यहां जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, दायित्वधारी गणेश भंडारी, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल, डीएम आशीष भटगाईं आदि मौजूद रहे।