यहां सुजई (नैनीसैनी) निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने सुशीला तिवारी मेडिकल हास्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिख कर मृत्यु के बाद शरीर दान करने की इच्छा जताई है।
मूल रूप से मैतोली (बांस) पिथौरागढ़ के रहने वाले लक्ष्मण सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने कहा है कि वह मृत्यु के उपरांत अपना शरीर दान करना चाहते हैं। ताकि शरीर का प्रत्येक अंग जरूरतमंदों के काम आ जाए। उन्होंने मृत्यु पश्चात शरीर दान करने की कार्रवाई करने की अपील अस्पताल से की है। शरीर दान करने के लिए लिखे गए पत्र की प्रति जिलाधिकारी को भी प्रेषित की है।