पाताल भुवनेश्वर का भ्रमण करते बेड़ीनाग महाविद्यालय के भूगोल विषय के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : AMAR UJALA
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विषय के चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका के भौगोलिक भ्रमण पर पहुंचे। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पाताल भुवनेश्वर गुफा की भूमिगत जल निर्मित स्वकृतियों का भौगोलिक और धार्मिक अध्ययन करना था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा और भूगोल के सहायक प्राध्यापक डॉ. चंद्र प्रकाश आर्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पंत के संरक्षण में छात्र-छात्राओं ने भ्रमण कर दोनों जगहों का अध्ययन किया। वहां अजय कुमार कोहली, भावना पंत, बबीता, सुमन, सोनाली, हिमानी, अंजलि, नीतू, कनिका, भावना, प्रियंका, गुड्डी कार्की, ज्योति, नीमा, महेश आदि थे।