झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के मजिरकांडा प्राइमरी स्कूल में चोरों ने स्कूल के मुख्य भवन का ताला तोड़ दिया। लोगों को चोरों की भनक लग गई, चोर भाग उठे।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अराजक तत्वों ने स्कूल का ताला तोड़ दिया। तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग स्कूल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की आने से चोर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया स्कूल के अंदर से कोई भी सामान चोरी नही हुआ हैं। क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही ताला तोड़ने वाले तत्वों को को पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो