पिथौरागढ़ नगर निगम सभागार में आयोजित महोत्सव में मौजूद प्रतिभागी और अन्य। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। नगर निगम सभागार में आयोजित सोर नृत्य महोत्सव में 25 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने संस्कृति के रंग बिखेरे। उन्होंने पारंपरिक परिधानों में कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
सोर नृत्य महोत्सव के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने पंचाचूली देश, थल की बाजार सहित अन्य कुमाऊंनी गीतों पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन गीतों की धुन पर दर्शक भी जमकर थिरके। मुख्य अतिथि राकेश देवलाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति के वाहक हैं। इनके जरिये हम अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेज सकते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि तीसरे चरण में विजेताओं का चयन होगा। टीम गौरव की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।