फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खेल महाकुंभ में दिखाया दम

Tue, 18 Dec 2018 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में खेल महाकुंभ में विजेता छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिलेभर में न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। नन्हे खिलाड़ी खूब दम दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के जीआईसी भूलीगांव में खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा ने किया। 100 मीटर दौड़ देवेद्र सिंह, हीरा ने जीती। 400 मीटर दौड़ हेमंत सिंह, मनीषा, लंबी कूद में हेमंत सिंह, मानसी, गोला क्षेपण में देवेंद्र सिंह, छाया पहले स्थान पर रहे। जीआईसी चहज में प्रधानाचार्य प्रमोद केशरवानी ने महाकुंभ का उद्घाटन किया। महाकुंभ में चार इंटर कॉलेज, दो हाईस्कूल और 10 जूनियर हाईस्कूलों के विद्यार्थी शिरकत कर रहे हैं। जीआईसी गणाईगंगोली में भी खेल महाकुंभ के तहत कई प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य होशियार सिंह बनकोटी ने किया।
विज्ञापन


डीडीहाट के धनियाखान न्याय पंचायत के खेल महाकुंभ में 400 मीटर की दौड़ नवल किशोेर ने जीती। बालिका वर्ग में गीता पहले स्थान पर रहीं। दूनाकोट न्याय पंचायत में संयोजक प्रधानाचार्य निशा टोलिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 100 मीटर दौड़ खिलेश भंडारी, दिशा चौहान ने जीती। प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। मुनस्यारी के न्याय पंचायत दरकोट, सेविला, मदकोट, सिरतोला, लीलम में खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। नाचनी क्षेत्र के विभिन्न न्याय पंचायतों में महाकुंभ के तहत खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें