फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी और बेड़ीनाग में विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

Sat, 07 Nov 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को धारचूला, मुनस्यारी और बेड़ीनाग ब्लॉक में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। इसका उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट और खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

दौड़ में कुल 154 बालक और 90 बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में अंडर 14 और अंडर 17 वर्गों में तीन व पांच किलोमीटर की दौड़ हुई। धारचूला में डॉ. किशोर गर्खाल, गजेंद्र गुंज्याल और डॉ. रामशब्द यादव ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मुनस्यारी के जोहार खेल मैदान में तीन और छह किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती सहित अन्य ने प्रथम छह स्थान पाने वालों को सम्मानित किया। ब्लॉक बेड़ीनाग के पांखू में भी बालक-बालिका धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्या, उमेद सिंह कार्की, पुंगराऊ घाटी महोत्सव के संयोजक केशर सिंह महरा, उप निरीक्षक संतोष प्रसाद रोडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें