फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए सड़क पर उतरे छात्र

Fri, 10 Aug 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते राइंका के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से परेशान राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को जीआईसी से तहसील कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते उनका भविष्य चौपट हो रहा है। उन्होंने विधायक से विद्यालय की समस्याओं को विधानसभा में उठाने की मांग की।

विज्ञापन


जुलूस में शामिल छात्रों ने कहा कि पूर्व की सरकार ने जब जीआईसी को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया तो उन्हें उम्मीद थी कि यहां बेहतर ढंग से शिक्षा मिलेगी। बावजूद इसके अब सभी आदर्श विद्यालयों का हाल एक जैसा हो गया है। छात्रों ने बताया कि इंटर में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। एलटी में भी गणित, विज्ञान, संगीत, हिंदी अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं।

ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं। इस बीच छात्रों के आंदोलन को सहयोग देने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, अंजू रौंकली, भूपेंद्र सिंह, भगत सिंह, दयान सिंह गणेश राम, चैत सिंह आदि भी तहसील कार्यालय पहुंचे। एसडीएम आरके पांडेय ने छात्रों को शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया और विद्यालय लौटने की अपील की। इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें