एलएसएम महाविद्यालय में सभी छात्रों को प्रवेश नहीं देने एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। दीपक वर्मा, मुकेश भट्ट ने कहा कि यदि किसी छात्र ने स्नातकोत्तर के एक विषय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। सीट पूरी होने पर उसकी मांग के अनुसार उसे अन्य विषय में प्रवेश दिया जाना चाहिए। मनीष सामंत, निखिल सार्की ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एडमिशन रजिस्ट्रेश पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक कोहली, दक्ष चौहान, शुभम मेहरा, मनोज बोरा, सागर सिंह, जगदीश परिहार, राहुल धामी, अनिल खाती, सूरज जेठी, गौरव उप्रेती, विकास बोरा, पंकज जोशी आदि शामिल रहे।
उधर, बलुवाकोट में छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि सीमांत में आपदा के चलते अधिकतर छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इसके चलते बीए प्रथम सेमेस्टर में अभी 150 सीटें खाली हैं। उन्होंने बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 30 जुलाई तक ऑफ लाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाने और रिक्त सीटों पर प्रवेश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज मेहरा, दीपक सिंह मल्ल, जुबेर अहमद, रवि सागर, चंदू पैंतोला, चांदनी, प्रिया, सानिया, हेमा, सोनिया, दिया, करिश्मा, मोहन फिरमाल, राम सिंह आदि थे।