फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखी तैराकी

Fri, 01 Apr 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
छात्राओं ने सीखी तैराकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चलाया जा रहा रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पांचवे दिन भी जारी रहा। धारचूला की 22 छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज छात्राओं को नदी में तैराकी के गुर सिखाए गए। इससे पहले बालेश्वर से बलतड़ी तक महाकाली में 11 किमी की रिवर राफ्टिंग की गई। छात्राओं को सुबह योग की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


उसके बाद उनको स्वच्छता अभियान के बारे में बताया जा रहा है। आज रेडक्रास संस्था के चंचल प्रसाद और पूनम खत्री ने छात्राओं को रेडक्रास के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रास संस्था घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने का काम करती है।  

केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में भी बताया जा रहा है। राफ्टिंग और तैराकी का प्रशिक्षण रिवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, आशा बिष्ट और सावित्री टाकुली दे रहे हैं। प्रशिक्षण अभी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें