पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में छात्रसंघ ने मांगों को लेकर कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय के नेतृत्व में कुलपति के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 14 सितंबर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इस अवधि में केंद्र सरकार भी अनेक परीक्षाएं करा रही है। जो राज्य से बाहर अन्य स्थानों में होनी हैं। ऐसे में बाहर से परीक्षा देकर राज्य में आने वाले छात्रों को क्वारंटीन होना पड़ेगा।
जिस कारण छात्र-छात्राएं परीक्षा देने में असमर्थ रहेंगे। छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परीक्षा देने को तैयार नहीं हैं। यातायात भी सुचारू नहीं है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष पूनम महर ने कहा समाधान नहीं किया गया तो छात्रसंघ उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान अंजू, जागृति, रोशनी, आकांक्षा, रश्मि, इंद्र, अशोक उप्रेती,पीयूष उप्रेती, सागर प्रताप, राहुल, दीपक गिरी, दीपक, गौरव, नीरज, सुमित आदि समेत कई शामिल रहे।