फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: चीन सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल सैनिक का घर पहुंचने पर स्वागत

Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में घायल 17 कुमाऊं रेजिमेंट के नायक पूरन सिंह कुंवर के छुट्टी में गृह - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

गलवां घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल अस्कोट के धौलाकोट कभड़िया निवासी नायक पूरन सिंह कुंवर स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। घर पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इसके बाद खुली जीप में बैठाकर पूरे क्षेत्र में घुमाया।

विज्ञापन


17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नायक पूरन सिंह कुंवर पुत्र प्रताप सिंह कुंवर गलवां घाटी में तैनात हैं। 15 जून को चीन सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। झड़प में उनके पैर में चोट आ गई थी, जिसके बाद उनका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा था।

बुधवार को जब पूरन सिंह कुंवर स्वस्थ होकर अस्कोट पहुंचे तो लोगों ने उनका अभिनंदन किया। बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। साथ में पूरन के माता-पिता का भी लोगों ने फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद भंडारी ने किया। इस मौके पर समाजसेवी मनोज लुंठी, थानाध्यक्ष पीआर आगरी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर होशियार सिंह पाल, विक्रम पाल, मनोज लुंठी, प्रकाश पाल, हरीश पाल, खीम सिंह लुंठी, गोविंद भंडारी, भूपाल कुंवर, अनूप लुंठी, ललित लुंठी, बलवंत भंडारी, कैलाश पाल, गौरव लुंठी, ललित पाल, महेंद्र जेठी, डिगर सिंह, शेर सिंह अधिकारी, हीरा सिंह भंडारी, तेज सिंह पाल, विजेंद्र भंडारी, नारायण बिष्ट, अजय, गणेश, दीपक सहित कई लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें