पिथौरागढ़ में एडीबी के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
सातशिलिंग-थल मार्ग के घटिया निर्माण पर छात्र भड़क गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था की जांच के साथ ही ठेकेदार से वसूली की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को छात्रसंघ महासचिव निर्मल भट्ट एवं पूर्व सचिव सूरज गिरी के नेतृत्व में छात्र विकास भवन के समक्ष एकत्र हुए और लोनिवि के एडीबी खंड का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि 44 करोड़ लागत वाली इस सड़क की वर्तमान में हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। डामरीकरण का अतापता नहीं है।
कई स्थानों पर पहाड़ कटिंग का काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे रोड चलने लायक नहीं रही। इस मामले में हुई जांच का भी अब तक कोई पता नहीं है। इस दौरान विपिन भट्ट, हेम जोशी, गौरव भट्ट, हिमांशु जोशी, गुड्डू जरमाल, विकास भट्ट, पार्थ चौसाली, जितेंद्र सिंह आदि थे।