फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में महेंद्र बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Sat, 24 Sep 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र कार्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोलीहाट महाविद्यालय में एकमात्र छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महेंद्र कार्की ने 248 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। छात्रसंघ के अन्य पदों पर सभी दावेदार निर्विरोध चुने गए। शनिवार को गंगोलीहाट महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर हुए छात्रसंघ चुनाव में विजयी महेंद्र कार्की को 384 मत प्राप्त हुए। इस पद पर मैदान में उतरी प्रियंका बोहरा को मात्र 136 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी डा. भारत सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र मतदाताओं की कुल संख्या 651 मतदाता है, इनमें से 529 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 9 वोट रद्द किए गए। अन्य पदों पर कोई दावेदार न होने से मुकेश सिंह को उपाध्यक्ष, गौरव धानिक को सचिव, नीरज सिंह को संयुक्त सचिव, आनंद सिंह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी कमल भंडारी को निर्विरोध चुना गया।

प्राचार्य डा. सुशील कुमार गुरुरानी ने सभी पदाधिकारियों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्रसंघ चुनाव को संपन्न कराने में पुलिस ने शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। समर्थकों ने नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें