पिथौरागढ़ महाविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंकते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि यदि तिथि नहीं बढ़ाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को महाविद्यालय परिसर में छात्र नेता राकेश जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका। कहा कि दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं। अंकतालिकाएं महाविद्यालय नहीं पहुंची हैं। ऐसे में दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया बंद करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैै।
सभी छात्र नेताओं ने प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। इस दौरान छात्र नेता वीरेंद्र कन्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, मंटू वल्दिया नीतू रावल, रमेश बिष्ट, गोवर्द्धन, जीतेंद्र भंडारी, कमल खड़ायत, अभिषेक बोहरा, मन्नू महर, आयुष नेगी, गणेश दानूू आदि थे।