फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत

विज्ञापन
सुमित, फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व पर असुरचूला पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए छात्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बुंगाछीना के धुरौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह का परिवार वर्तमान में पंडा में रहता है।
शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व पर राजेंद्र सिंह का पुत्र सुमित (16) अपने साथियों के साथ असुरचूला मंदिर गया था। मंदिर में दर्शन के बाद वह मंदिर परिसर में कुछ आगे को गया। इसी बीच करीब दो बजे बिजली की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। इससे साथियों में अफरातफरी मच गई। सुमित के साथी उसे लेकर सड़क तक पहुंचे। वहां से आपातकालीन 108 सेवा को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सुमित को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुमित मानस एकेडमी में कक्षा 11वीं का छात्र था। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि आकाशीय बिजली से सुमित का शरीर जल गया था। सुमित के ताऊ उमेद सिंह ने बताया कि सुमित दो भाइयों में छोटा था। वह सबका लाड़ला था। सुमित की मौत से उसके साथी भी सदमे में हैं। शिवरात्रि पर्व पर हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें