फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पिथौरागढ़ सुभाष चौक में धरना देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले और कुमाऊं मंडल में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में विभिन्न जन संगठनों ने धरना दिया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में विभिन्न जनसंगठनों ने शनिवार को सुभाष चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। लोगों ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ सहित कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि सीमांत जिले में चिकित्सकों के कई पद खाली हैं। इस कारण रोगियों को मामूली सी बीमारी में हायर सेंटर रेफर होना पड़ रहा है। जन मंच के भगवान रावत ने कहा कि आखिर कब तक लोग बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का खामियाजा भुगतते रहेंगे। उन्होंने सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश जोशी, हरीश चंद्र पंत, दीपक कुमार जोशी, अमित उप्रेती, कमलेश बिष्ट, पवन पांडेय, संजय जोशी, अनुराग कार्की, कैलाश पुनेठा, सुनील वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें