फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, काली नदी किनारे पेट्रोलिंग तेज

Tue, 11 Nov 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर चेकिंग में जुटे कोतवाल संजीव कुमार और उनकी टीम।
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद सीमांत जिले में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। जिले के प्रवेश द्वारों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है। हर वाहन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद नगर के प्रवेश द्वार घाट, पनार, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित अन्य स्थानों पर हर वाहन और यात्री की जांच की जा रही है। सड़कों के किनारे खड़ी हर संदिग्ध वाहन की भी तलाशी ली जा रही है। रोडवेज, केमू और टैक्सी स्टेशनों में भी गहनता से जांच की जा रही है। वहीं भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस हाई अलर्ट है। सतर्कता बढ़ाते हुए झूलाघाट कोतवाली पुलिस ने, सीमा पर काली नदी के किनारे पेट्रोलिंग तेज कर दी है। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर भी पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि हाई अलर्ट किए जाने के बाद पुलिस की ओर से और ज्यादा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें