फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में किया जा रहा हॉटमिक्स का कार्य रुकवाया

विज्ञापन
बेड़ीनाग की सड़क पर रात में हो रहा हॉटमिक्स। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर की सड़कों में रात के 12 बजे हो रहे हॉटमिक्स के कार्य को स्थानीय लोगों ने रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि हॉटमिक्स की गुुणवत्ता का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि हॉटमिक्स कार्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लोनिवि की सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा था। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने मौके पर पहुंचकर कंपनी के मैनेजर को रात में कम तापमान पर हॉटमिक्स करने और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाते हुए इसकी सूचना लोनिवि और प्रशासन के अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों से मौके पर आकर रकार्य रुकवाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो हॉटमिक्स का कार्य कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मीडिया कर्मियों को भी कवरेज करने से रोक दिया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के एई पीएल वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों फटकार लगाते हुए नियमानुसार हाटमिक्स नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इस मामले में एसडीएम अभय प्रताप सिंह का कहना है कि बेड़ीनाग की सड़कों पर देर रात को हॉटमिक्स होने की शिकायत मिली है। घटिया हॉटमिक्स होने की शिकायत की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

12 घंटे में उखड़ा हॉटमिक्स
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कंपनी ने पुरानाथल और पुराना बाजार मार्ग पर हॉटमिक्स किया था जो 12 घंटे में ही उखड़ गया। इसको लेकर इनके गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा मार्च माह के अंतिम दिनों में बजट खपाने का काम किया जा रहा है। कोई कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की और जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बिना पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के लगा है प्लांट
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राईआगर गंगोलीहाट मोटर मार्ग नी जाड़ापानी के पास कंपनी ने हॉटमिक्स प्लांट बीच जंगल में लगाया हुआ है। इसके चारों और बांज का जंगल होने के साथ ही गांव भी हैं। हॉटमिक्स प्लांट से निकलने वाला धुंआ जहां पर्यावरण को तो प्रदूषित कर ही रहा है। साथ ही वही लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें