भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जूलाघाट में तोड़ा गया नेपाली झंडे के शिलान्यास का शिलापट। स्रोत :
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। काठमांडो गोलीकांड के खिलाफ नेपाल में उग्र प्रदर्शन की आंच भारतीय सीमा से सटे इलाकों में भी तेज हो गई है। मंगलवार शाम को सीमा पर काली नदी पार स्थित जूलाघाट कस्बे के मौरा टैक्सी स्टैंड के पास युवाओं ने प्रधानमंत्री केपी ओली के लगाए नेपाली झंडे के शिलान्यास वाले शिलापट को क्षतिग्रस्त कर दिया।
नेपाल में उग्र विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए झूलाघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलाघाट पुल पर एसएसबी की अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। धारचूला में सीमा से सटे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 11वीं वाहिनी एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट जुबैर अंसारी के दिशा-निर्देश पर पुलिस और कस्टम विभाग ने संयुक्त रूप से झूलापुल के आसपास गश्त तेज की। एसी अंसारी ने बताया कि झूला पुलों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। संवाद