फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर डटे रहे राजकीय शिक्षक

Sat, 17 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विण ब्लाक मुख्यालय में धरना देते हड़ताली शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों में धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है।
विज्ञापन


विण बीआरसी में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी ने राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल का समर्थन किया। मूनाकोट में भाकपा माले के गोविंद कफलिया ने शिक्षकों की हड़ताल को समर्थन दिया। शिक्षक आनंद सिंह रावत, श्याम सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह मेहता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं धरने पर बैठे। गणाईगंगोली में शिक्षक नरेंद्र बनकोटी, मोहन सिंह बोरा, राजेश बनकोटी, तारा दत्त मिश्रा आदि ने धरना दिया।

गंगोलीहाट में कंचन जोशी के नेतृत्व में भगवान, महेश चंद्र, सुनील वर्मा, त्रिभुवन वर्मा आदि ने धरना दिया। कनालीछीना के सीआरसी देवल में राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में साधो सिंह कार्की, रोशन डिमरी, गोविंद चौहान, संत लाल, नीरज अग्रवाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें