फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सूरज, अर्जुन, सौरभ बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू कराते मुख्य अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्थानीय स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय एलीट पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पिथौरागढ़ के मुक्केबाज सूरज चंद, अर्जुन लुंठी और सौरभ कुमार ने अंकों के आधार पर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल रविवार को होगा।
विज्ञापन

शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के 49-52 किग्रा भार वर्ग में उत्तरकाशी के गोकुल सिंह ने अल्मोड़ा के पवन, 52-56 किग्रा भार वर्ग में यूएस नगर के संजय कुुमार ने अल्मोड़ा के पंकज सिंह, चंपावत के प्रयास राजपूत ने पौड़ी के अमन, 56-60 किग्रा भार वर्ग में चंपावत के रमेश सिंह ने काशीपुर के विपिन प्रजापति, बागेश्वर के भूपेंद्र सिंह टाकुली ने पौड़ी के साहिल सिंह रावत, 60-64 किग्रा भार वर्ग में काशीपुर के नीरज पुजारा ने यूएस नगर के सोनू कुमार, पिथौरागढ़ ब्लू के शुभम देवलाल ने पौड़ी के हिमांशु सिंह और 64-69 किग्रा भारवर्ग में अल्मोड़ा के हिमांशु नेगी ने चंपावत के शुभम कुमार को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला, अति विशिष्ट अतिथि महासचिव उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ गोपाल सिंह खोलिया और विशिष्ट अतिथि कोषाधिकारी प्रशांत कुमार ने कराया। सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृपाल सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में 46-49 किग्रा भारवर्ग में देहरादून के मनीष सिंह ने पिथौरागढ़ रेड के भगवान सिंह, चंपावत के हर्षदीप ने नैनीताल के अमित, 49-52 किग्रा भारवर्ग में बागेश्वर के हरीश सिंह ने चंपावत के हिमांशु गौनी, 52-56 किग्रा भारवर्ग में पिथौरागढ़ ब्लू के अर्जुन लुंठी ने हरिद्वार के अनिकेत, 56-60 किग्रा भारवर्ग में पिथौरागढ़ रेड के देशरतन बोहरा ने देहरादून के अंशुल, 60-64 किग्रा भारवर्ग में पिथौरागढ़ रेड के सौरभ कुमार ने बागेश्वर के कार्तिक कुब्ले, 64-69 किग्रा भारवर्ग में काशीपुर के मो. शहबाज मलिक ने देहरादून के सौरभ रावत, 69-75 किग्रा भारवर्ग में नैनीताल के पवन पांगती ने देहरादून के ऋषभ, 75-81 किग्रा भारवर्ग में एसटीसी पिथौरागढ़ के सूरज चंद ने यूएनगर के संजय थापा, 81-91 किग्रा भारवर्ग में उत्तरकाशी के सक्षम चौधरी ने काशीपुर के कपिल पोखरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें