फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ऐरो स्पोर्ट्स की अधिक संभावनाएं : सीडीओ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घुनसेरा गांव में बेसिक पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभाग - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग के सहयोग से बेसिक पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले की सात बालिकाएं और 18 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम गुनसेरा जीबी क्षेत्र में शनिवार को मुख्य अतिथि सीडीओ अनुराधा पाल ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कहा कि पिथौरागढ़ में एयरो स्पोर्ट्स की संभावनाएं अधिक हैं। उन्होंने युवाओं से पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सीडीओ ने जिला पर्यटन अधिकारी को एडवेंचर लवर्स पिथौरागढ़ के सहयोग से जिले में अन्य स्थलों में भी पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण की संभावनाओं को खोजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि पर्यटन विभाग जिले के युवाओं के लिए प्रतिवर्ष जिला योजना के तहत साहसिक खेलों का आयोजन करता है।
प्रशिक्षणार्थियों का चयन समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से होता है, जिसमें प्रत्येक विकासखंड से प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।
इस दौरान एडवेंचर लवर्स संस्था के मुख्य प्रशिक्षक अशोक भंडारी, ग्राम प्रधान जीबी चितरंजन चंद, प्रधान घूनसेरा प्रकाश भट्ट, पर्यटन विभाग के बलवंत कपकोटी, राजेंद्र पुनेड़ा, शंकर सिंह, किशोर बोरा, राजेश पंत, देवेंद्र रावल, सावन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें