फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन में पौड़ी और देहरादून के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच खेलने को तैयार टीमों को खि - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में पौड़ी और देहरादून की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। देहरादून ने चंपावत और पौड़ी गढ़वाल ने पिथौरागढ़ को हराया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सुबेदार दिलीप कुमार पौरी ने किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया।
एकल वर्ग में पौड़ी के नितिन थपलियाल ने पिथौरागढ़ के शुभम कोरंगा को 21-4, 21-11 और युगल वर्ग में पौड़ी के प्रेरित, शुभम की जोड़ी ने पिथौरागढ़ के आदित्य खर्कवाल, सचिन की जोड़ी को 21-16, 10-21, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून और चंपावत के बीच खेला गया।
विज्ञापन

चंपावत के विशाल महर ने देहरादून के अनुज को 21-6, 21-13, युगल वर्ग में देहरादून के अमन विश्वकर्मा, अमन शाह की जोड़ी ने चंपावत के अनुज, तुषार की जोड़ी को 21-19, 22-20 से हराया। तीसरे और निर्णायक एकल वर्ग में देहरादून के सक्षम ने चंपावत के अमन शाह को 21-13, 21-16 ने हराया। देहरादून ने चंपावत को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक प्रशांत जोशी और सहायक मुख्य निर्णायक मनोज वर्मा रहे। प्रशांत जोशी, रवींद्र पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, पुष्कर सिंह रावत, दीपांक वर्मा, प्रीति कार्की, गायत्री बिष्ट, पुष्कर चंद, भरत देउपा निर्णायक रहे।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने आभार जताया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, सतीश कुमार, विक्रम सिंह कठैत, भूपाल सिंह चुफाल, नितिन उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेड़ा, सीमा पुनेड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें