फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता आज से शुरू

Fri, 16 Oct 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 17 अक्तूबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर बॉक्सिंग रिंग में शुरू होगी।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग में विनय कुमार, गौरव बिष्ट, शुभम जोशी, लवि मेहता, सागर बसेड़ा, अजय कुमार और बालिका वर्ग में मंगला, दीपिका लोहिया, नेहा कसन्याल, कविता बसेड़ा, गायत्री कसन्याल का चयन जिले की टीम से हुआ है। ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की ओर से प्रतिभाग करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरी दत्त कापड़ी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुकाबले के निर्णायक कै. धरम चंद, प्रकाश जंग थापा, जनार्दन वल्दिया, सुभाष चंद्र जोशी, धर्मेंद्र बोहरा, अर्जुन कसन्याल, नम्रता कसन्याल, चंचल सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अल्पना शर्मा, कल्याण वल्दिया, राजेंद्र देवलाल, सतीश पुनेड़ा और कैलाश कार्की थे। कार्यक्रम का संचालन उप खेल अधिकारी कृष्ण सिंह महर ने किया। इस मौके पर वित्तीय परामर्शदाता कृष्ण पांडेय, ललित पंत, जगत सिंह महरा, संजय सिंह बोरा, अमित कुमार समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें