फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों में कामकाज ठप

Fri, 23 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सहकारी बैंक मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लिया और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सहकारी बैंक कर्मचारी 26 सितंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे। बैंककर्मियों का आंदोलन 14 सितंबर से जारी है।
विज्ञापन


कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें शीघ्र पूरी की जानी चाहिए। जिला मुख्यालय में बैंक की मुख्य शाखा के सामने हुए प्रदर्शन में हरिशंकर जोशी, जेसी पंत, संजीव सिंह, ललित मोहन टम्टा, बशीर अहमद समेत जिले भर से आए कर्मचारी शामिल हुए। वहीं, कर्मचारियों के आंदोलन के कारण शुक्रवार को जिला सहकारी बैंकों की 25 शाखाओं में काम ठप रहा। इनमें करीब पांच करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। दो करोड़ रुपये की क्लीयरेंस नहीं हो पाई। खातों को आधार लिंक करने, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जनधन योजना का काम भी ठप रहा।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की ये हैं मांगें
- सभी शाखाओं को बैंकों को सीबीएस प्लेटफार्म में इंटरकनेक्ट कर ग्राहकों को राज्य स्तर पर लेनदेन की सुविधा।
- लंबित वेतन पुनरीक्षण का वेतन कमेटी की संस्तुति अनुरूप निस्तारण।
- लंबित भर्ती प्रकरण का निस्तारण।
- सहकारी सहभागिता के बकाया ब्याज एवं सचिव कैडर के वेतन अधिविकर्ष का शीघ्र भुगतान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें