फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एलएसएम परिसर में कर्मचारियों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

Mon, 01 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर के विज्ञान विभाग में लैब असिस्टेंट सहित अन्य कर्मचारियों की कमी से प्रयोगशालाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना प़ड़ रहा है।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भू-विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग में लैब असिस्टेंट के कुल 10 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष तीन पदों पर ही लैब असिस्टेंट कार्यरत हैं और सात पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से प्रयोगशालाओं में नमूने तैयार करने, उपकरणों के रखरखाव और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रसायन, वनस्पति और जंतु विज्ञान विभाग में स्टोरकीपर के तीन पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष एक भी कर्मी की नियुक्ति नहीं है। इसके कारण स्टोर में सामग्री का प्रबंधन, रिकॉर्ड अपडेट आदि समस्याएं आ रही हैं। परिसर में वर्तमान में दो हजार विद्यार्थी विज्ञान वर्ग में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्राध्यापकों को पढ़ाने के साथ प्रैक्टिकल के लिए नमूने तैयार करने जैसे कार्य करने पड़ रहे हैं, जिस कारण पठन-पाठन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी ओर चतुर्थ श्रेणी के सात पद रिक्त चल रहे हैं, और तीन ही कर्मचारी कार्यरत हैं। संवाद

कोट
विज्ञान वर्ग में लैब असिस्टेंट के पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। विद्यार्थियों को प्रयोग के माध्यम से बेहतर पठन-पाठन की सुविधा दी जा रही है। - डॉ.कमलेश कुमार भाकुनी, संकाय अध्यक्ष, विज्ञान वर्ग, एलएसएम परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें