पिथौरागढ़। एसएसबी के कुमाऊं महानिरीक्षक अमित कुमार ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित चौकी जमतड़ी, चौरा, तड़ीगांव, हल्दू, झूलाघाट, जौलजीबी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से संवाद करते हुए सीमा पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए।
महानिरीक्षक सीमा क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी रामपाल सिंह भदौरिया के जन्मदिन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने झूलाघाट और जौलजीबी झूलापुल की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। बाद में उन्होंने जौलजीबी में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों और अधिकारियों की समस्याओं को सुन समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान 55वीं वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।