फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले में एसएसबी का खोजी श्वान शहीद

Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में शहीद श्वान मौली की सम्मान के साथ अंत्ये​ष्टि करते एसएसबी के जवान। स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सशस्त्र सीमा बल के खोजी कुत्ते को तेंदुए ने मार डाला। एफ-कंपनी झूलाघाट में एसएसबी का श्वान मौली-(बी- 873) रात के समय बंदरों के पीछे भागा। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। श्वान मौली को हैंडलर आरक्षी ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। तेंदुआ मौली को लेकर ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कमांडेंट आशीष कुमार ने सर्च टीम भेजी। कुछ दूरी पर मौली का शव मिला। एसएसबी ने शहीद मौली का सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर उसे अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन

झूलाघाट-कानडी क्षेत्र में तेंदुआ सक्रिय, क्षेत्र में दहशत
झूलाघाट-कानडी क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ सक्रिय है। शाम ढलते ही वह क्षेत्र में नजर आ रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं। तेंदुए ने बीते छह दिन के भीतर एक बछड़े और बकरी को मार डाला। पहले कानड़ी निवासी कृषक पूरन चंद की बकरी को तो अब एसएसबी के खोजी कुत्ते को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया है। कानड़ी निवासी प्रताप चंद ने बताया कि बीते दिनों उनकी गाय के बछड़े को तेंदुए ने मार डाला था। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें