फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने निकाली वॉकथॉन और साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चंपावत की ओर से रविवार को खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम के तहत वॉकथॉन और संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


वॉकथॉन और साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेल व शारीरिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें वाहिनी मुख्यालय के जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय पांचवीं वाहिनी एसएसबी के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान बच्चों और जवानों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम समेत केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें