एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा धनुषपुल स्थित जी कंपनी के जवानों ने बुधवार रात एक वाहन में नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे पशुओं को पकड़ा है। टीम ने पशु, वाहन, ड्राइवर चालक और एक अन्य आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा धनुषपुल स्थित जी कंपनी के जवानों ने बुधवार रात एक वाहन में नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे पशुओं को पकड़ा है। टीम ने पशु, वाहन, ड्राइवर चालक और एक अन्य आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार के निर्देश पर जवान पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच गढ़ीगोठ पुल पर नेपाल से आ रहे वाहन की तलाशी ली। उसमें तीन भैंस और एक बछड़ा बरामद हुआ।
विज्ञापन
चालक नफीस अहमद और राजा ने बताया कि वे नेपाल से पशु लेकर खटीमा ले जा रहे थे। उनके पास पशुओं से संबंध में कोई वैध कागजात और खरीद संबंधी दस्तावेज नहीं थे।
एसएसबी ने पशुओं को मय वाहन बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम में एसएसबी की निरीक्षक मुन्नी बाई, एएसआई एमएच रहमान, एचसी संदीप, कांस्टेबल कमल सिंह, अल्ताफ हुसैन, मुकेश, अमित आदि थे।