फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी ने नेपाली युवक को नशे के इंजेक्शन के साथ दबोचा

Mon, 19 Oct 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 18 अक्तूबर देर शाम एक नेपाली युवक को नशे में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। उसे बनबसा पुलिस को सौंप दिया गया जिसने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी की टीम बीती देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। सीमा स्तंभ संख्या आठ के पास एक युवक भारत से नेपाल की ओर संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखा। एसएसबी जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 32 इंजेक्शन बरामद हुए। थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि आरोपी नेपाल निवासी सन्नी (23) है। उसके पास से कुल 54 इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें