नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से कांबिग करते एसएसबी और पुलिस के जवान। स्रोत: पुलिस
पिथौरागढ़। एसएसबी और पुलिस टीम ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में काली नदी किनारे कांबिग की। इस दौरान लोगों से सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस और एसएसबी को देने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक थाना अस्कोट प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में अस्कोट पुलिस और एसएसबी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने या किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस कंट्रोल रूम और एसएसबी को सूचना देने की अपील की गई। संवाद