फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएमओ कार्यालय में पानी और शौचालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में पानी और शौचालय की मांग की है। शुक्रवार को एनएचएम के डीपीएम गौरव पांडेय के नेतृत्व में कर्मियों ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीएमओ कार्यालय के भूतल परिसर में कार्मिकों के लिए शौचालय, बाथरूम और पानी की समस्या बीते दो वर्षों से है। पूर्व में हुई समीक्षा बैठकों में इन समस्याओं को रखा गया था लेकिन समाधान नहीं किया गया। पिछले छह माह से सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। उन्होंने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में संगीता, ममता मिश्रा, संजय पांडेय, दिनेश चंद्र, प्रेम बल्लभ, रवि भट्ट, मदन सिंह राणा, प्रवीण भट्ट, दीपक पनेरू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें